भारतीय जनता पार्टी आधारित एवं 24 घण्टे काम करने वाली पार्टी हैं- सांसद राहुल सिंह

संवाददाता – दिनेश सिंह लोधी

बण्डा – भीषण गर्मी मे हर एक – एक कार्यकर्ता ने पोलिंग बूथ पर रहकर चुनाव प्रचार मे मेहनत की और उनके परिश्रम का फल भी अच्छा मिला , हर एक एक कार्यकर्ता ने मोदी जी की योजना को इतनी को तपती धूप मे जनता के बीच ले जाकर बताया भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढं की हड्डी है। भारतीय जनता पार्टी आधारित एवं निरंतर 24 घण्टे काम करने वाली पार्टी है। उक्त बात दमोह लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद राहुल सिंह लोधी ने बण्डा विधानसभा के श्री जी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता आभार कार्यकर्ता संम्मेलन के संबोधन के द्वौरान कही। उन्होने आगे कहा बण्डा क्षेत्र की जनता ने बडी मतो से मुझे अपना मत देकर दिल्ली पहुंचाया अब मेरा भी कर्तव्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को प्रथम पायदान मे लाकर साथ मिलकर उनका काम । हमारे क्षेत्र के लोगों को बीमार और अस्वस्थ होने पर दिल्ली एम्स मे जाना पडता है अब आपका सांसद बन गया है। दिल्ली एम्स मे आपको लाइन मे नही लगना पडेगा तत्काल इलाज मिलेंगा। बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, मेरा एक ही लक्ष्य था कि बण्डा विधानसभा मे 35 हजार मतों से जीता और लोकसभा चुनाव इससे बडी लीड से जिताऊ हर एक एक कार्यकर्ता ने भीषण गर्मी मे अच्छी मेहनत और परिश्रम कर जीत हासिल करवाई । कार्यक्रम का संबोधन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर लोकसभा संयोजक जाहर सिंह ने भी किया। कार्यक्रम के पहले बण्डा के बरा चैराहा पर बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार के नेतृत्व मे नवनिर्वाचित सांसद राहुल लोधी के बण्डा प्रथम आगमन पर हजारो कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे एवं फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया , लोकसभा संयोजक जाहर सिंह , पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर , जनपद पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह लम्बरदार , मनीष चीकू यादव , नगर परिषद वैभवराज सिंह कुकरेले , मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, भैयाराम सिंह भरतपुर , नीतेश जैन नैनधरा , सूरज सिंह पडवार महिला मोर्चा जिलामंत्री श्रीमति शीला ठाकुर ,वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र जैन भूसा, रत्नेश मगरधा जाहरसिंह बमोरी जगदीश, मंगल दादा, राजकुमार महेरिया, लक्ष्मनसिंह , महेंद्र सिंह महूंना , दौलत यादव, बीरबल सिंह खजरा , पन्ना ठाकुर , श्रीराम यादव, राजा भैया नौराज , अशोक राय भूपतसिंह नत्थूसिंह, जाहरसिंह ठेकेदार , मोहन सिंह, श्यामकिशोर नामदेव , लखन पटौआ, रघुनाथ सिंंह रल्ली दाऊ, नीरज नामदेव, राजेश जैन महावीर, अमानसिंह खारमऊ मुन्ना यादव , पुष्पेन्द्र सिंह छापरी , सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!